

भागवत कथा का रसपान करने वाले हर बंधन से मुक्त हो जाते हैं:राधे कृष्ण
अयोध्याजिलेराज्य February 27, 2021 Times Todays News 0

गोसाईगंज नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक राधे कृष्ण ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत में केवल 3 देवताओं का मंगलाचरण हुआ है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को पूजा पद्धति चाहे जो हो देवता एक बराबर है। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को अमृत बताते हुए कहा कि इसका रसपान करने वाले हर बंधन से मुक्त हो जाते हैं। कथा मंडप में आज दूसरे दिन कथा सुनने वालों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। आयोजक मंडल की तरफ से रामेश्वर कसौधन तथा हेमंत कसौधन ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किया है। कथा का समापन 4 मार्च को होगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.