

नवागत जिलाधिकारी का व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य February 20, 2021 Times Todays 0

प्रफ्फुल श्रीवास्तव
अंबेडकर नगर।अखिल भारतीय व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल 32 वे जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लेने पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल का स्वागत बुके भेंट कर किया। स्वागत समारोह का कार्यक्रम प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल के अध्यक्षता में हुआ।जिसमें मुख्य रूप में मौजूद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता , जिलामहामंत्री कृष्ण कुमार सोनी ,नगर अध्यक्ष युवा रवि अग्रहरि , जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, जिला मंत्री अंकित अग्रहरी, जिला मंत्री पवन गुप्ता , जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर यादव , अभिषेक गुप्ता , मन्नू यादव , सर्वेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.