संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ता :सर्वेश संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ता :सर्वेश
आशीष गुप्ताबहराइच : भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक का जनपद में प्रथम आगमन... संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ता :सर्वेश

आशीष गुप्ता
बहराइच : भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। राष्ट्रीय सचिव  सर्वेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं इसी क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कामगारों कर्मचारियों एवं प्रवासी मजदूरों के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश पर प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद ब्रह्मपुरी कॉलोनी नव्वागढ़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष  अनुराग पाठक के आवास पर जलपान के उपरांत मटेरा के लिए रवाना हुए मटेरा बाजार में गजेन्द्र  सिंह एवं दीप सिंह  के यहां कार्यकर्ताओं से एवं प्रवासी मजदूरों मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इसके पश्चात माधवपुर रघुनाथ सनी गांव नवाबगंज में  प्रदेश संयोजक प्रदेश संयोजक आईटी सेल गौरव शर्मा के पैतृक निवास स्थान पर बैठक की जिसमें प्रवासी मजदूरों एवं खेतिहर किसानों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता दिला कर स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया ।उसके बाद बाबा जंगली नाथ मंदिर पहुंच कर पूजन अर्चन की और जनमानस की समस्याएं सुनी। इस इस मौके पर इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष तन्मय मिश्रा प्रदेश संयोजक आईटी सेल गौरव शर्मा जिला अध्यक्ष लखनऊ अजय पांडे क्षेत्रीय मंत्री मयंक द्विवेदी उपस्थित रहे

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *