किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए शिक्षा का विकास आवश्यक : जयप्रकाश निषाद किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए शिक्षा का विकास आवश्यक : जयप्रकाश निषाद
राजेश तिवारी अंबेडकरनगर तहसील क्षेत्र के हथिनाराज गांव में स्थित पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न... किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए शिक्षा का विकास आवश्यक : जयप्रकाश निषाद

राजेश तिवारी

अंबेडकरनगर

तहसील क्षेत्र के हथिनाराज गांव में स्थित पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि त्रयंबक त्रिपाठी प्रदेश मंत्री भाजपा संजीव राय प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा भाजपा विधायक अनीता कमल भूमि विकास बैंक के चेयरमैन यमुना चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में तरक्की करने के लिए शिक्षा की अहम भूमिका होती है उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए जज्बा और जुनून होना चाहिए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में जो बच्चों में प्रतिभा देखने को मिली इससे यह साबित होता है कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा खूब हैं बस उन्हें सवारने की जरूरत है और शिक्षकों के प्रयास से जो देखने को मिला वास्तव में वह उसी बात का घोतक है। अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी ने स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे शिक्षण संस्थानों से क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है शिक्षक को अपनी इमानदारी से कल के पुष्कर निर्माण में जो महत्वपूर्ण भूमिका है उसे निरंतर जारी रखने की जरूरत है मनोज विद्यालय के कार्यक्रम भूरि भूरि प्रशंसा की उन्‍होंने में कंप्यूटर लैब की स्थापना के लिए घोषणा किया।वहीं विशिष्ट अतिथि अनीता कमल एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि ‌ शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने से छात्रों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है जो जिला एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करते हैं। नेता दोहे ने विद्यालय को हर संभव सहायता सहयोग करने का वचनबद्धता दोहराईकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार दिया जाता है जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल होता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री डा0मिथिलेश त्रिपाठी एवं छात्रा संध्या मौर्य ने किया।कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2020 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रत्यूष त्रिपाठी पुत्री राकेश त्रिपाठी को साइकिल एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक रामसमुझ त्रिपाठी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भाजपा नेता अमरेंद्र कांत सिंह विमलेंद्र सिंह मोनू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे दशरथ यादव राणा रणधीर सिंह चंद्रिका प्रसाद भूपेंद्र सिंह सुरेश कनौजिया डॉक्टर पूनम राय भगवान पांडे वरुण सिंह विनय पांडे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *