

केन्द्र सरकार कर रही सबका विकास : अरविन्द शर्मा
अयोध्याजिलेराज्य February 13, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य व पूर्व आईएएस अरविन्द शर्मा का लखनऊ से मऊ जाते समय आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा कार्यकताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
सहादतगंज में विधायक रामचन्दर यादव, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र की अगुवाई में कर्मवीर सिंह, गौरव सिंह व भानु प्रताप सिंह ने 51 किलो की माला पहना कर अरविन्द शर्मा का स्वागत किया। टोल प्लाजा तहसीनपुर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, पप्पू दूबे की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य अरविन्द शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। ऐतिहासिक फैसले व कार्य केन्द्र की सरकार द्वारा किया गया है। योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से सबका विकास हो रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। सबका विकास करते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल कर रही है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की ओर अग्रसर है। इससे अयोध्यावासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होगें। इस दौरान उन्होनें दोनों अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश के विकास के पहिए को पुनः गति मिली है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में विरोधियों का सूपडा साफ करते हुए हर तरफ भगवा लहराएगा इसके लिए कार्यकर्ता जुटे हुए है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों के भाजपा के कार्यकर्ता जुटे हुए है। चुनाव में हर तरफ कमल खिलेगा।
सहादतगंज में स्वागत करने वालों में अरविन्द सिंह, दिवाकर सिंह, अशुमान मित्रा, शशि यादव, नीरज ओझा, कर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, सहित दर्जनों लोग व टोल प्लाजा पर अरूण तिवारी, पप्पू दूबे, मिण्टू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.