

सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर गोष्ठी
अयोध्याजिलेराज्य February 11, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या 11 फरवरी 2021।प्रदेश की प्रथम राज्यपाल कवियित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर 13 फरवरी को समाजवादी पार्टी ने एक गोष्ठी का आयोजन किया है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी महिला सभा के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय पर श्रीमती सरोजिनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण करके एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं की समस्याओं समेत महिला सशक्तिकरण विषय पर भी चर्चा की जाएगी ।श्री यादव ने बताया कि महिला सभा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव व महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.