पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया
अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। भाजपा... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया

अयोध्या। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों पर चलते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। सरकार की योजनाएं इसी को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि राजनीति में सादगी व समाज के हित में कार्य करने प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र का अध्ययन करने से मिलती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि का भाव अपने भीतर समाहित करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच है। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि कृषि व कृषकों के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं दी है। जिनके सफल क्रियान्वयन ने कृषकों की आय दोगुनी करने के मार्ग को प्रशस्त किया है। इस अवसर पर रवि सोनकर, अरविंद सिंह, मनमोहन जायसवाल, दिनेश जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजीव शुक्ला, जय सिंह छोटे, आलोक सिंह रोहित, अनुभव जायसवाल मौजूद रहे। वही पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को एक नई विचारधारा दी। उन्होने एक सबल राष्ट्र निर्माण का स्वप्न देखा था। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर चल रही सरकार उनके सपनों को साकार करने की ओर सार्थक कदम बढ़ा रही है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *