

गरीब, किसान व मजदूरों का विकास प्राथमिकता: सत्या कुमार
अयोध्याजिलेराज्य February 10, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित एक रिसार्ट में महानगर के पदाधिकारियों व पार्षदों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में गरीब, किसान व मजदूरों का विकास है। इसके लिए योजनाओं की श्रृखलाएं प्रदान की गयी है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है।
क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होते है। पार्टी की बैठकों में उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए। पूर्व सांसद व जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाये। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से अयोध्या का विकास किया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले पयर्टकों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सम्पर्क संवाद व प्रवास के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। कोरोना काल के दौरान जरुरमंदों की सेवा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, रणधीर सिंह डब्लू, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, जिला मंत्री संजय निषाद, प्रमोद साहू, सुनील यादव, आकाश मणि त्रिपाठी, विपिन सिंह बब्लू, अंशुमान मित्रा, यमुनोत्री केसरवानी, स्मृता तिवारी, देवता पटेल, बु़द्वपाल प्रजापति, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, बब्लू मिश्रा सहित सभी पार्षद व वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.