

मुख्यमंत्री योगी से मिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल
अयोध्याजिलेराज्य February 9, 2021 Times Todays News 0

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अयोध्या का एक शिष्टमंडल अयोध्या विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता के निर्देशन पर आज महानगर अध्यक्ष चंदप्रकाश गुप्ता एवं अयोध्या नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला जिसमे अयोध्या नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और महानगर महामंत्री अरुण अग्रवाल सम्मिलित थे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री महोदय को अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना में नगर के व्यापारियों के विस्थापन को लेकर व्यापारियों में व्याप्त भय के बारे में बताया एवं उनके सम्पूर्ण पुनर्स्थापना की अपील की। प्रतिनिधि मंडल ने फोरलेन के स्थान पर मार्ग चौड़ा करने,एलीवेटेड रोड बनाने, अतिक्रमण हटाने एवं समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार अयोध्या के सम्रग विकास के लिए वचनबद्ध है, अयोध्या के किसी भी व्यापारी की रोजी रोटी नही छीनी जायेगी, दुकाने हटाने से पूर्व उस दुकानदार की नई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवम अयोध्या के व्यापारियो का व्यवसाय कई गुना बढ़ जायेगा। उन्होने जनपद के जिलाधिकारी, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक समन्वय समिति का गठन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले 5 वर्षो में पूरे विश्व का आकर्षण का केंद्र होने जा रही है, वहां के नागरिको को इसमें सहयोग करना चाहिए।
No comments so far.
Be first to leave comment below.