

आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई
अयोध्याजिलेराज्य February 8, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा आज 08 जनवरी, 2021 को ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज, गोण्डा की डाॅ0 रेखा शर्मा ने कहा कि किसी देश के विकास का निर्धारण वहां कि महिलाओं के विकास से निर्धारित होता है। धर्मग्रंथांे में वर्णित है कि ईश्वर का निवास वहीं होता है जहां नारियों का सम्मान होता है। महिलाओं को रोजगार एवं सम्मान मिलने से परिवार ही नहीं समाज भी सशक्त होता है। महिला सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की महत्वपूर्ण सीढ़ी महिला सशक्तिकरण है। एक साक्षर महिला पूरे परिवार एवं समाज को शिक्षित करती है। भारत गांवों का देश है। ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर के सुधार के लिए मिशन के तौर पर सरकार एवं समाज को मिलकर कार्य करना होगा।
वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल की सह-समन्वयक डॉ0 सिंधु सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का विकास महिला एवं पुरूष दोनों से होता है। इसे नकारा नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने की। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। वेबिनार का संचालन सेल की सदस्य इंजीनियर निधि अस्थाना ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डाॅ0 सरिता द्विवेदी, इंजीनियर मनीषा यादव, डाॅ0 महिमा चैरसिया सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.