

सीताराम नाम संकीर्तन एवं राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 11 फरवरी से
अयोध्याजिलेराज्य February 6, 2021 Times Todays 0

बस्ती 6 फरवरी 2021। जिले के पकरी चंदा ग्राम के मंगल प्रसाद दुबे के यहां श्री सीताराम नाम संकीर्तन एवं राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक मंगल प्रसाद दुबे ने बताया कि सीताराम नाम संकीर्तन एवं राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 11 फरवरी दिन गुरुवार को होगा। इसके साथ ही पूर्णाहुति एवं भंडारा 17 फरवरी दिन बुधवार को आयोजित किया गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि हनुमानगढ़ी पकरी चंदा के सानिध्य में सप्त दिवसीय इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
No comments so far.
Be first to leave comment below.