

पंचायत चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताक़त
अयोध्याजिलेराज्य February 4, 2021 Times Todays 0

नीलेश विश्वकर्मा
अयोध्या। पंचायत चुनाव का विगुल बज चुका है। पार्टी लगातार बैठक कर रही हैं और इसके लिए पूरे महीने का कार्यक्रम भी प्रदेश द्वारा तय कर दिया गया है। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी योगी और मोदी सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को सभी धर्म, जाति, वर्ग के जरुरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया है।चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी व कार्यकर्ता भी लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बतायेगे। साथ ही यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि केंद्र व प्रदेश उनके साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव को गम्भीरता से लिया है। कार्यकर्ताओं और केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर पंचायत चुनाव में परचम फहराकर जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक नहीं करती बल्कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती हैं। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव में लगे हुए हैं हमारी विजय सुनिश्चित है। जिला मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने बताया है कि प्रदेश द्वारा पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर मंडलों में बैठक कर रही है। बैठक के क्रम में आज कुमारगंज और अमानीगंज मंडल की बैठक में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, उस मंडल में आने वाले जिला पंचायत वार्ड संयोजक व प्रभारी, पंचायत चुनाव ब्लाक संयोजक उपस्थित रहे हैं। पार्टी 5 से 12 फरवरी तक जिला पंचायत को लेकर वार्ड की बैठक करेगी। ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, बूथ पर निवास करने वाले भाजपा के सभी पदाधिकारी, विचार परिवार व भाजपा के कार्यकर्ताओं की ग्राम पंचायत क्षेत्र स्तर पर बैठक 15 से 22 फरवरी तक की जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ,वंशीधर शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डे को पंचायत चुनाव का संयोजक नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय अद्य्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही चुनाव को दमदार तरीके लड़ने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पाण्डे जी के मनोनयन पर जिलाद्य्क्ष संजीव सिंह,महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, अखंड सिंह,डॉ रजनीश सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है ।
No comments so far.
Be first to leave comment below.