

मेरी कलम से: मिडिल क्लास खाली हाथ
अयोध्याजिलेराज्य February 4, 2021 Times Todays News 0

सूर्यभान गुप्त
जिंदा रहे तो हम भी देखेंगे उस घड़ी को। भरोसा उठ जाएं तो जाएं कहां। चलिए कुछ आगे बढ़ते हैं। सुना है एक व्यक्ति को सत्य की सर्जरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सुना है कोई पत्रकार है। बाजार में जब सब दिख रहा है तो तुमको सत्य लिखने की क्या जरूरत। लिखा तो लिखा ठीक किया। चलिए बजट के बात से शुरू करते हैं। 75 साल की उम्र वालों को इनकम टैक्स में छूट दी गई है जिनकी आय पेंशन और ब्याज से है। जिंदा रहे तो हम भी,,,,,। मिडिल क्लास खाली हाथ। दरी बिछाओ। मिठाई खिलाओ। चलिए आगे बढ़ते हैं बजट में लगेगी भारी डिस्काउंट का सेल। फिलहाल इरादा नहीं था टैक्स का बोझ डालने का आगे भी संतुष्ट रहिए। एक चीज पसंद आ गई। जिसमें सोना चांदी को सस्ता होना बताया जा रहा था। इतना सुंदर मामला कहां मिलेगा। बजट को समझिए। तू यहां क्या लेकर आया था। और क्या लेकर जाएगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.