कांग्रेस को मजबूत बनाएं:डॉ. निर्मल खत्री कांग्रेस को मजबूत बनाएं:डॉ. निर्मल खत्री
अयोध्या/ जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की संयुक्त समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव... कांग्रेस को मजबूत बनाएं:डॉ. निर्मल खत्री

अयोध्या/ जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की संयुक्त समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा ने जिला व महानगर के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत चल रहे न्याय पंचायतों व वार्डों की बैठकों की जानकारी लेते हुए अब तक हुए कार्यक्रम पर संतोष जताते हुए शेष बचे वार्ड व न्याय पंचायतों को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को शीघ्र पूरा करने का निर्देश विधानसभा प्रभारी,ब्लॉक व वार्ड प्रभारियों को दिया उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार उपरोक्त कार्यक्रम पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं सब की मेहनत से उक्त कार्यक्रम में जो सफलता मिलती दिख रही है वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। बैठक में पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने अब तक वार्डों एवं न्याय पंचायतों में हुए संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को उत्कृष्ट रूप से करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सुचारु रुप से करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए जिससे और लोग उस से प्रेरणा लेते हुए सांगठनिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाएं उन्होंने उक्त अभियान को प्रत्येक वार्डों व न्याय पंचायत के साथ साथ गांव स्तर पर लोगों को जोड़ने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी शक्ति लगाने का आह्वान करते हुए कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार प्रत्येक मुद्दों पर पूरी तरह से फेल है आज जरूरत है कांग्रेस शासन काल में किए गए जनहित कार्यों से जनता को अवगत कराकर भारतीय जनता पार्टी के झूठ को बेनकाब करने का काम करें। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन सृजन अभियान को पूरी शक्ति से प्रत्येक न्याय पंचायतों में चलाने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने कहा जो शीर्ष नेतृत्व का निर्देश होगा उसका पूर्णता पालन किया जाएगा। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया बचे हुए वार्डों एवं न्याय पंचायतों में 10 दिन के अंदर सृजन अभियान को पूर्ण कर लिया जाएगा।समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पठाक,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र पाण्डेय,एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,जिला महासचिव बृजेश रावत,अजीत वर्मा,फिरोज अंसारी,दिनेश कुमार शुक्ला,मनीष सिंह,Iरामकरन कोरी,रामनरेश मौर्य,उमेश उपाध्याय,श्रीनिवास शास्त्री,मोहम्मद आरिफ,वाजिद अली,केसरी कुमार मिश्र,राज कुमार सिंह,जय मंगल दास,अनूप मिश्रा,भीम शुक्ला, विकास मिश्रा,अवनीश मिश्रा,बृहस्पति मणि पाण्डेय,अमरजीत रावत,सोनू कुरैशी,अजय वैश्य,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *