अयोध्या गुप्तार घाट स्थित जमथरा शमशान घाट के बगल वनविभाग एवं एनवायर्नमेन्ट सेवा संस्थान व भगवान दीन मेमोरियल चिरंजीव चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप...
अयोध्या
गुप्तार घाट स्थित जमथरा शमशान घाट के बगल वनविभाग एवं एनवायर्नमेन्ट सेवा संस्थान व भगवान दीन मेमोरियल चिरंजीव चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से 80 पौधों का रोपड़ किया गया, जिसमें बरगद,पिपल, मौलश्री, चितवन,व जामुन के पौध शामिल है, पौधों को जानवरो से बचाने के लिए सभी पौधों में जाली लगाई गई। कार्यक्रम में जिलावनाधिकारी मनोज कुमार खरे,सर्जन डाक्टर उमेश चौधरी, पलिया शाहबादी के प्रधान विनोद कनौजिया,पंडित संतोष मिश्रा, पर्यावरण प्रेमी विवेक जैन, प्रिंस अग्रहरि,कौशल विशाल,मोहित मिश्रा, संस्था के संस्थापक श्रवण जीत कनौजिया वनरक्षक पन्नालाल, उमाकान्त तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।जिलावनाधिकारी ने संस्था द्वारा संयुक्त रुप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाई जा रही मुहिम की सराहना की और हर सम्भव सहयोग करने का आस्वाशन दिया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.