

वैचारिक रुप से प्रबल कार्यकर्ता भाजपा की पहचान:पदमसेन
अयोध्याजिलेराज्य February 1, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या, 1 फरवरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद, महानगर व जिले के प्रभारी पदमसेन चौधरी का बहराईच से अयोध्या पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का स्वागत किया। नया घाट में हुए इस स्वागत में उनका माल्यापर्ण के साथ बुकें भी भेंट किया गया। इसके बाद रायपुर में आयोजित बैठक में वह शामिल हुए। रात्रि में प्रवास के दौरान भी व पदाधिकारियों संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
महानगर व जिले के प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि वैचारिक रुप से प्रबल तथा सदा अनुशासन में रहने वाले कार्यकर्ता भाजपा की पहचान है। पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए पार्टी का प्रत्येक सदस्य समाज में सेवा भाव से कार्य करता है। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करना है। जिसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्पर्क संवाद व प्रवास के माध्यम से सदा जनता के बीच रहते है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। प्रतिभा को यहां महत्व दिया जाता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ की समीक्षा की जा रही है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, राकेश मणि त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, रणधीर सिंह डब्लू, सतीश सिंह पिंटू, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, विपिन सिंह बब्लू, विनोद श्रीवास्तव, रामजी तिवारी, रमाकांत पाण्डेय, विद्याकांत द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी, रवि शर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, देवता पटेल, विकास गुप्ता, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.