भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 लाख 500 रुपये का चेक भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 लाख 500 रुपये का चेक
अयोध्या। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 500 रुपये का चेक समर्पित किया। इस धनराशि में... भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 लाख 500 रुपये का चेक

अयोध्या। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 500 रुपये का चेक समर्पित किया। इस धनराशि में 27 पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में महानगर प्रचारक अनिल जी को पदाधिकारियों ने चेक प्रदान किया।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि देश विदेश से अयोध्या आने वाले रामभक्तों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। इसके लिए योजनाओं की श्रृखलाएं प्रदान की गयी है। अयोध्या की महिमा व गरिमा के अनुसार उसका विकास किया जा रहा है। धनराशि समर्पित करने वालों में डा अनुराग वाजपेयी, सार्थक तिवारी, विद्याकांत द्विवेदी ने 11 हजार, मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, अमित गुप्ता, श्यामजी दूबे, ने 5100 तथा गौरव सिंह, शैलेन्दर कोरी, राजेश सिंह, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, नितिन पाण्डेय, अंशुमान मित्रा, रवि शर्मा ने 2500 का सहयोग किया। 

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *