

श्रावस्ती जिले का प्रभारी बनाये जाने पर बादल का स्वागत
अयोध्याजिलेराज्य January 30, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल को श्रावस्ती जिले का प्रभारी बनाये जाने पर जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रभारियों की घोषणा के उपरान्त पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने उन्हें दूरभाष पर बधाई दी। बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चौहान शामिल रही।
श्रावस्ती जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश व समाज हित में अपना योगदान प्रदान करता है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका शत प्रतिशत अनुपालन करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संगठन में सबको साथ लेकर चलने तथा कुशल नेतृत्व की प्रतिभा के धनी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल को प्रदेश नेतृत्व ने श्रावस्ती जनपद का प्रभारी बनाया है। श्री बादल के लम्बे राजनैतिक अनुभवों का लाभ श्रावस्ती जनपद के कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि कृषि व कृषकों के उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृखलाएं प्रदान की है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, राधेश्याम त्यागी, एलडीबी चेयरमैन इन्द्रभान सिंह, राममोहन भारती, शिवम सिंह, दिवाकर सिंह, रामधीरज पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कमलेश सिंह, वीरसेन सिंह काका, राकेश पाण्डेय राना, मनोज वर्मा, रणधीर सिंह डब्लू, नितिन पाण्डेय, अमित गुप्ता, राजेश सिंह, देवेश तिवारी, अरविंद पाण्डेय, टीपू सिंह, विनोद सिंह मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.