

बसपाइयों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य January 27, 2021 Times Todays News 0

राजेश तिवारी
आलापुर अम्बेडकर नगर- आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के आलापुर तहसील मुख्यालय स्थित बसपा कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहरा, बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलराम निषाद उपाध्यक्ष बृजेंद्र मिस्र जिला उपाध्यक्ष गोविंद निषाद वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा अजय तिवारी विधानसभा प्रभारी छेदी राम मौर्या हरिश्चंद्र गौतम विधानसभा कोषाध्यक्ष मेवा लाल शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव सहित कई अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप पर ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ बसपा नेता रामसूरत संजय शर्मा अजय तिवारी रामअचल मौर्य राजेंद्र प्रसिद्ध मिथुन कुमार मग्गू दादा मंजू निषाद सुनील मिश्रा रीता देवी गुड्डू चौबे कमलेश निषाद पंकज कुमार सहित कई अन्य नेताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशी राम जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। बसपा नेता रामसूरत संजय शर्मा अजय तिवारी बलराम निषाद बृजेंद्र मिस्र ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला बाद में मिष्ठान वितरण किया गया। अंत में वरिष्ठ बसपा नेता संजय शर्मा एवं अजय तिवारी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.