

कांग्रेसजनों ने मनाया गणतंत्र दिवस
अयोध्याजिलेराज्य January 27, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या/ देश का राष्ट्रीय पर्व,72 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व गर्व के साथ अयोध्या कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में मनाया। सर्वप्रथम कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे विधि विधान से ध्वजारोहण किया एवं उपस्थिति कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने देश की आजादी में अपनी बलिदान आहूति देने वाले भारत के महान अमर सपूतों को नमन कर करते हुए गणतंत्र दिवस पर विस्तार से अपनी बात रखी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने व 18 दिन का समय लगा था। हम इस गौरवशाली दिन पर यह शपथ लेते हैं कि हम अपने लोकतांत्रिक गणराज्य के संविधान की रक्षा के प्रति हर प्रकार के त्याग और बलिदान हेतु सदैव तैयार रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,ओम प्रकाश पाठक,कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कवींद्र सहानी,अब्दुल हकीम,रामनरेश मौर्या,उमेश उपाध्याय,मोहम्मद अहमद टीटू,अंकित जैन,भीम शुक्ला,चंद्रपाल चतुर्वेदी,अमरीश कुमार पाण्डेय,नंद कुमार सोनकर,मोहम्मद आरिफ,प्रेम कुमार पाण्डेय,अमरजीत रावत,शिवम यादव,हेमचंद्र चतुर्वेदी,द्वारिका पाण्डेय,वीरेंद्र सैनी,बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.