


सत्यप्रकाश मदेशिया
महराजगंज।ऑलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज बृजमनगंज के छात्र-छात्राओं ने पूरे जनपद में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। बारहवीं में विद्यालय में कुल नामांकित 363 और दसवीं में कुल नामांकित 337 छात्र -छात्राओं में समस्त छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बारहवीं में अनीता यादव 85.4℅, साद इकबाल 83.00℅, निवेदिता सिंह 82.00℅, मुस्कान जायसवाल 82.2℅,शालिनी मौर्या 82.00%,नेहा यादव 81.4%अंक प्राप्त किए। वही दसवीं में प्रिंस यादव 89.17℅, मोहम्मद शोएब 88.66%,राजेन्द्र कुमार 88.66,राजन वर्मा 88.00% महेन्द्र यादव 88.00%,नितीश कुमार 87.50% एवं मोईद अहमद 87.17℅ अंक प्राप्त किए। उक्त सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक हाजी महमूद आलम, प्रधानाचार्य सुनील कुमार तथा समस्त शिक्षकों ने समस्त छात्र छात्राओं को शुभकामना दी है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.