

हमारे गणतंत्र की पूरे विश्व में सराहना होती हैः प्रो. रविशंकर
अयोध्याजिलेराज्य January 27, 2021 Times Todays News 0

अवध विश्वविद्यालय में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
अयोध्या। 72 वें गणतंत्र दिवस पर डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारे देश में निर्मित अपना संविधान पूरे राष्ट्र में लागू किया गया। हमारे गणतंत्र की पूरे विश्व में सराहना होती है। हमारा गणतंत्र इतना मजबूत है, हमारा संविधान इतना परिपक्व है कि इसने हमारे देश के सभी धर्मों, जातियों, संप्रदायों को जोड़ कर रखा हुआ है। कुलपति प्रो0 सिंह ने कहा कि आज हम अपने देश के उन बहादुर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों, को याद किए बिना नहीं रह सकते हैं। आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं लाल बहादुर जैसे महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन करने का है। आज हम सभी के लिए गौरव दिन है।
कुलपति प्रो0 सिंह ने अपने संबोधन के पूर्व मुख्य परिसर, नवीन परिसर एवं कुलपति आवास पर झंडारोहण किया। मुख्य परिसर में झंडारोहण से पहले कुलपति प्रो0 सिंह ने डाॅ0 लोहिया, गांधी जी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस पर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योगोपचार विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा योग नृत्य, रंग दे बसंती पर सामूहिक नृत्य एवं विश्वासों के दीप जलाकर युग ने तुम्हें पुकारा देश भक्ति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। संगीत एवं अभियन कला विभाग की छात्राओं ने इस आजादी को प्यार करो एवं वो दिन हैं कितने दूर देश भक्ति गीत गाया। इसी क्रम में फैशन डिजाइनिंग एण्ड गारमेंट टेक्नोलाॅजी की छात्राओं ने संदेसे आते है एवं बीपीएस के छात्र द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 निखिल उपाध्याय द्वारा किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी धनन्जय सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 के0के वर्मा, प्रो0 एनके तिवारी, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.