घंटो बाधित रही  विद्युत आपूर्ति घंटो बाधित रही  विद्युत आपूर्ति
राजेश तिवारी अंबेडकरनगर कोटवा महमदपुर के 33/11 केवी उपकेंद्र से विद्युत उपकेंद्र बरवां वैरमपुर को होने वाली विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी आ जाने से... घंटो बाधित रही  विद्युत आपूर्ति

राजेश तिवारी

अंबेडकरनगर

कोटवा महमदपुर के 33/11 केवी उपकेंद्र से विद्युत उपकेंद्र बरवां वैरमपुर को होने वाली विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी आ जाने से करीब 30 हजार लोगों की बिजली करीब 11 घंटे तक बाधित रही। केबल में खराबी आने से रविवार को भोर में करीब पांच बजे अचानक विद्युत ठप हो गई। पूरे दिन उपभोक्ता बिजली आपूर्ति का इंतजार करते रहे, लेकिन बहाल नहीं हो सकी। पूर्वाह्न करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। विद्युत आपूर्ति न होने से कई तरह के व्यवसायों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। लोगों को मजबूरन वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। शाम को आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।बरवां वैरमपुर से जुड़ी करीब 30 हजार आबादी की आपूर्ति रविवार को सुबह अचानक बाधित हो गई। उपभोक्ताओं का लगा कि यहा सामान्य कटौती होगी। परंतु इंतजार का समय बढ़ता गया और आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस पर उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ने लगी। उपभोक्ता विद्युत अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के फोन घनघनाने लगे। बाद में पता चला कि कोटवा महमदपुर 33/11 उपकेंद्र से जो सप्लाई वैरमपुर बरवां उपकेंद्र को जाती है, उसमें कहीं गड़बड़ी आ गई है। अधिकारी व कर्मचारी गड़बड़ी को ढूंढने में जुट गए। पता चला कि यह गड़बड़ी बरवां वैरमपुर उपकेंद्र के पास ही विद्युत केबल में आई है। कर्मचारियों ने इस गड़बड़ी को दूर करने में पूरा दिन लगा दिया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।सुबह ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से कई क्षेत्रों में पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया। उपभोक्ताओं को इस समस्या से पूरे दिन जूझना पड़ा। बिजली आपूर्ति न बहाल होने से कई उद्योग धंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लिया। विद्युत आपूर्ति में आयी गड़बड़ी से अकबरपुर नगर के मीरानपुर, रसूलाबाद, पुरसावां, पानी टंकी क्षेत्र, बरवां, बैरमपुर, गोविन्दपुर अटिका, सिझौलिया, गनेशपुर, बहोरिकपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को दिक्कतें हुईं। पूर्वाह्न करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।कर्मियों ने दूर कर दी । इस बारे में जानकारी करने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि अब सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।खराबी विद्युत आपूर्ति बाधित होते ही विभागीय कर्मचारी गड़बड़ी को ढूंढने व उसे दूर करने में जुट गए। महमदपुर उपकेंद्र से आने वाली सप्लाई के केबल में गड़बड़ी आयी थी। कर्मचारियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद कड़ी मेहनत कर खराबी को दूर कर लिया है।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *