

भारत गौरव पुरस्कार से नवाज़े गए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय
अयोध्याजिलेराज्य January 20, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या ।भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव पुरस्कार के तीसरे संस्करण में अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व संत राजकुमार दास को दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री जहाजरानी बंदरगाह व जलमार्ग मंत्रालय मनसुख मांडवीया ने अयोध्या को सभी तीर्थों में सर्वोच्च बताते हुए दोनों ही विभूतियों को सम्मानित किया ।इस मौके पर देशभर से आए हुए गणमान्य लोगों के अलावा तमाम सांसद व केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व संत राजकुमार दास ने भारत गौरव पुरस्कार को ग्रहण करते हुए इसे अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल बताया। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुरूप स्थान दिलाना भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य रहा है ।अयोध्या ने पूरे विश्व को शांति व प्रगति का एक नया मार्ग दिखाया है ।
No comments so far.
Be first to leave comment below.