

विधायक ने श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी का प्रसाद देकर अंगवस्त्र पहनाया
अयोध्याजिलेराज्य January 18, 2021 Times Todays 0

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दस प्रत्याशी उतारे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा के दस प्रत्याशियों ने विधान भवन में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना पर्चा भरा।
इससे पहले अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, लक्ष्मण आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति व अरविंद कुमार शर्मा को टीका लगाकर श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी का प्रसाद देकर व अंगवस्त्र पहनाकर भगवान राम से सभी के विजय की कामना की |
No comments so far.
Be first to leave comment below.