

ओम प्रकाश शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि
अयोध्याजिलेराज्य January 18, 2021 Times Todays 0

हिन्दू इंटर कालेज रुदौली में माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता, कई दशकों तक रहे एम एल सी ओम प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षकों ने शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन करके उनकी आत्मा को शांति और सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक सभा मेंअनिल कुमार खरे, आशीष शर्मा व प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने शर्मा जी के संघर्षों को गिनाते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।शोक सभा में प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह, अनिल खरे, कामेश मणि पाठक, आशीष शर्मा ,अभिषेक श्रीवास्तव, अशोक राय, राजेंद्र तिवारी, प्रमोद, प्रकाश चन्द्र, प्रेवश, मान पाल सिंह उपस्थित रहे। शोक सभा का संचालन कामेश मणि पाठक ने किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.