

महिलाओं की भावनात्मक सोच उनका आभूषणः आम्बरीन जैदी
अयोध्याजिलेराज्य January 18, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 18 जनवरी, 2021 को संतुलित जीवन सफलता की कुंजी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता आम्बरीन जैदी, फाउंडर द चेंज मेकर्स, दिल्ली ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को अपने ऊपर विश्वास करना होगा। तभी वे सामाजिक, आर्थिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनेगी। श्रीमती जैदी ने बताया कि सवेंदनशील दुनियां में संवेदनशील लोगों की आवश्यकता है। महिलाएं एवं बालिकाए तभी सशक्त बन पायेगी जब वे अपने अन्तर्मन की बात सुनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं कभी अपने को कमजोर न समझे। इसके लिए अपने आपको हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना होगा। महिलाओं की भावनात्मक सोच उनका आभूषण होता है। यही भावनात्मक सोच जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं को अपने सुरक्षा एवं आत्मसम्मान से परिचित कराने के लिए श्रंखलाबद्ध वेबिनार आयोजित किया जा रहा है इसके माध्यम से अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक किया जा चुका है एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सहसमन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान के श्रंखला वेबिनार में विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेल की सदस्य डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डाॅ0 महिमा चैरसिया इंजीनियर मनीषा यादव, डाॅ0 सरिता द्विवेदी, इंजीनियर निधि अस्थाना, नीलम मिश्रा, वल्लभी तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.