कानून व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर हुई : डा0 रमापति राम त्रिपाठी कानून व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर हुई : डा0 रमापति राम त्रिपाठी
अनुज यादव आलापुर अंबेडकरनगर-शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी आलापुर तहसील क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव... कानून व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर हुई : डा0 रमापति राम त्रिपाठी

अनुज यादव

आलापुर अंबेडकरनगर-शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी आलापुर तहसील क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव में डबल मर्डर की घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों के साथ उनकी सहानुभूति है और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित कराई जाएगी। मीडिया से मुखातिब हुए डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकार से बेहतर हुई है।असुदुद्दीन ओवैसी के मुद्दे पर सवाल पर डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि उनके यूपी आने से भाजपा का कोई फायदा नहीं है सभी दलों की अलग-अलग राजनीति है और सभी दल अपने अनुसार राजनीति करते हैं लेकिन जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में पूर्ण रुप से विश्वास कर रही है।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सहकारी बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडे पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ0 संजय सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह आशुतोष मिश्रा श्याम चौबे जगदीश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *