

जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगीता देवी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
अम्बेडकर नगरजिले January 14, 2021 Times Todays 0

अनुज यादव
आलापुर अंबेडकरनगर रामनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगीता देवी ने आज रामनगर विकासखंड मुख्यालय पर प्रमुख कक्ष में अपने जन्मदिन के मौके पर पत्रकार वार्ता कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया प्रमुख संगीता देवी एवं उनके प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता बलिराम ने क्षेत्र के सभी मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया बाद में विकासखंड कर्मियों ने मिलकर प्रमुख संगीता देवी का जन्मदिन मनाया जन्मदिन के मौके पर सभी ने प्रमुख संगीता देवी के दीर्घायु होने की कामना किया उक्त मौके पर प्रधान संघ जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव सपा ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना एडवोकेट सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद अंत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता बलिराम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.