

आत्म सुरक्षा की शपथ दिलाई गई
अयोध्याजिलेराज्य January 11, 2021 Times Todays 0

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 11 जनवरी, 2021 को महिला सशक्तीकरण में सरकार की क्रियान्वयन नीति विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता प्रोग्राम डायरेक्टर एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ की प्रो0 अल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के उद्देश्य से कार्य कर रही है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का योगदान आवश्यक है। आज के समय में कोई राष्ट्र महिलाओं को वंचित कर प्रगति नही कर सकता। केन्द्र सरकार द्वारा विशेष मुहिम में बेटी बचाओं एवं बेटी पढाओं, महिला हेल्प लाइन, प्रधानमंत्री महिला शक्तिकरण, उज्ज्वला योजना, नंद घर योजना जैसी प्रमुख योजनाएं महिला सशक्तीकरण के दिशा में एक आवश्यक कदम है।
विश्वविद्यालय वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तीकरण एक सकारात्मक संदेश है। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेषज्ञों द्वारा जागरूक किया जा रहा है जिससे वे अपने जीवन को प्रगति के मार्ग पर ला सके। अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने प्रतिभागियों को आत्म सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सेल की सदस्य डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के मार्ग-दर्शन में श्रखंलाबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी प्रदान करना है। वेबिनार का संचालन सेल की सदस्य इंजीनियर निधि अस्थाना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ, डाॅ0 सिंधु सिंह, डाॅ0 महिमा चैरसिया, इंजीनियर मनीषा यादव, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, वल्लभी त्रिवारी, सहित शिक्षक एवं प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.