


अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली में सांसद व विधायकों के कैम्प कार्यालय पर विशेष आयोजन हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्बोधन को लाईव सुना गया। सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित कैम्प कार्यालय में, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड स्थित कैम्प कार्यालय में विधायकों में वेद गुप्ता ने रिकाबगंज स्थित कैम्प कार्यालय, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचन्दर यादव, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान ने अपने आवास पर लाईव देखा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्धशाली करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। कृषि के साथ लघु व कुटीर उद्योगों को भी मजबूती प्रदान की जा रही है। विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे की नींव को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों, किसानों, व्यापारियों व युवाओं के विकास को लेकर केन्द्रित रहती है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वचुअर्ल रैली में सम्मलित होने के लिए अयोध्या महानगर में उदया पब्लिक स्कूल में विशेष आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया। यहां सामूहिक रुप बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाईव सम्बोधन सुना। इसके अलावा महानगर के पदाधिकारियों के साथ महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अयोध्या निर्मोचन घाट स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर सम्बोधन को लाईव सुना।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहले से ही बूथ स्तर पर वचुअर्ल रैली में शामिल होने की योजना बनायी थी। जिसमें सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सम्बोधन सुना। इसके साथ में महानगर में स्थित डाक्टर, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारियों व उद्यमी अपने कार्य स्थल पर रैली के साक्षी बने। रैली में सम्मलित होने वालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा मंजूषा पाण्डेय, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, स्मृता तिवारी, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, शारदा यादव, अंशुमान मित्रा, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, डा नीलम सिंह ने अपने आवास पर इसे लाईव सुना।
No comments so far.
Be first to leave comment below.