

महिला उद्यमी समाज में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने में सक्षमः निशा वर्मा
अयोध्याजिलेराज्य January 4, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 04 जनवरी, 2021 को उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मिंग रिसर्च, मोदीपुरम, मेरठ की निशा वर्मा ने बताया कि किसी भी देश की अर्थिक उन्नति के लिए महिला उद्यमिता एक महत्वूपर्ण साधन माना गया हैं। महिला उद्यमी न केवल अपने आपको आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि दूसरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टि से मजबूत करना होगा। इसके लिए सशक्तीकरण की दिशा में उन्हें कुशल बनाने के लिए समावेशी विकास कार्यक्रम केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। उसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कई रोजगारोन्मुख कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इन योजनाओं से महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद मिल रही है।
वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मसम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए श्रृंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रो0 वर्मा ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सेल की उपसमन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण में आ रही चुनौतियों से सामना करने के उपायों पर प्रकाश डाला। वेबिनार का संचालन सेल की सदस्य डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर मनीषा यादव, डाॅ0 महिमा चैरसिया, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, इंजीनियर निधि अस्थाना, नीलम मिश्रा, वल्लभी तिवारी सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.