शैलेश बने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश बने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में लगातार संगठनात्मक बदलाव एवं नियुक्तियों का क्रम जारी है,इसी कड़ी में जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के बलारमऊ गाँव के शैलेश... शैलेश बने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में लगातार संगठनात्मक बदलाव एवं नियुक्तियों का क्रम जारी है,इसी कड़ी में जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के बलारमऊ गाँव के शैलेश शुक्ल को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है |शैलेश शुक्ल वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में कानून के छात्र हैं और प्रदेश भर में छात्रों- युवाओं की आवाज लगातार उठाते रहें हैं| शैलेश की नियुक्ति से जिले भर के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है | श्री शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिलेभर के कांग्रेसियों जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,शैलेन्द्र पाण्डेय, सुनील पाठक,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,शिवपूजन पाण्डेय, शरद शुक्ल ,वेदसिंह कमल, भगवान बहादुर शुक्ल,करमराज यादव, भीम शुक्ल,उमानाथ शुक्ल, तारिक रूदौलवी , अनिल तिवारी,बिलाल अंसारी ,अमरनाथ पाण्डेय, तेजबली पाण्डेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही ये विश्वास व्यक्त किया कि शैलेश शुक्ल की नियुक्ति से जिले एवं प्रदेश में छात्रों- युवाओं की आवाज को निश्चित ही मजबूती मिलेगी |इस मौके पर शैलेश शुक्ल ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , निर्मल खत्री , एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन,प्रदेश प्रभारी शौर्य वीर सिंह,अध्यक्ष अनस रहमान ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा|

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *