

आउटडोर पुस्तकालय का उद्घाटन
अयोध्याजिलेराज्य January 1, 2021 Times Todays News 0

गोसाईगंज। गोसाईगंज प्रतिभा टीम द्वारा नगर में आज आउटडोर पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह डॉ सुधीर जायसवाल प्रभारी नगर स्वास्थ्य केंद्र के हाथों संपन्न हुआ। सनटेक इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर संदीप जायसवाल ने बताया कि गोसाईगंज की प्रतिभा टीम द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किया जाता रहा है।टीम द्वारा नेकी की दीवार तथा वस्त्र वितरण समारोह लॉकडाउन के पीरियड में प्रवासी मजदूरों की आवभगत करना शामिल रहा है। उपरोक्त अवसर पर डॉ सुधीर जायसवाल ने कहा कि लोग आजकल किताबों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर में आउटडोर पुस्तकालय का संचालन करना अपने आप में एक अनूठा काम है। निश्चित रूप से आउटडोर पुस्तकालय के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिए किताबों को प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.