

11 एडीओ बने 793 ग्राम पंचायतों के प्रशासक
अयोध्याजिले December 27, 2020 Times Todays 0

सोहराब खान
अयोध्या: भंग ग्राम पंचायतों को प्रशासक के हवाले कर दिया गया है। करीब 21 करोड़ रुपया बच गया है जिसे ग्राम पंचायतें नहीं खर्च कर सकीं। सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल गुरुवार को 12 बजे रात समाप्त हो गया है। शासन ने ब्लॉकों के एडीओ को उनके ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में प्रशासक पद पर नामित करने के लिए जिलाधिकारी को अधिकृत किया था। जिला पंचायत राज अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार प्रशासक पद पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एडीओ को नामित कर दिया है। ग्राम पंचायतों के गठन तक वे प्रशासक रहेंगे। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू है। जिले में 793 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होना है। वार्डों के आंशिक परिसीमन का प्रकाशन तीन से छह जनवरी के बीच तय है। आंशिक परिसीमन में दो जिला पंचायत सदस्य सीट, ब्लॉक पूराबाजार व मसौधा की 56 बीडीसी सीट कम होंगी। इनमें ब्लॉक मसौधा की 35 व पूराबाजार की 21 सीट हैं। सीटें कम नगर निगम में शामिल 31 ग्राम पंचायतों के होने से हैं। जिले में दो और नगर पंचायतों का सृजन होने से आंशिक परिसीमन के दायरे में ब्लॉक अमानीगंज व सोहावल भी आ गया है। सोहावल की छह ग्राम पंचायतें नगर पंचायत सुचित्तागंज व पांच ग्राम पंचायत नव सृजित कुमारगंज नगर पंचायत में शामिल हैं। 11 ग्राम पंचायतों को दो नगर पंचायतों में शामिल होने से जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत की सीट भी घटना तय हैं। छह जनवरी तक वार्डों का अंतिम प्रकाशन पंचायतीराज विभाग को करना है। प्रकाशन के बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सीटों की तस्वीर साफ होगी। शासन ने आरक्षण प्रक्रिया की गाइड लाइन अभी जारी नहीं की है। उसके जारी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण शुरू हो सकेगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.