

अजय मोदी ने देर रात तक ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अम्बेडकर नगरजिले December 26, 2020 Times Todays News 0

हर्षित सिंह
अंबेडकर नगर
नगर पंचायत इलफातगंज क्षेत्र ईश्वर नगर वार्ड सभासद रेनू कसौधन के प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अजय कसौधन उर्फ मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी के जन्मदिन के अवसर के बढ़ती ठंड ठिठुर रहे जरूरतमंद को कंबल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराकर ठंड से बचाने का उद्देश्य है,यही मानव धर्म भी है। मानव धर्म है देश से ही तरक्की सुनिश्चित होगी।नगर वासियों को बेहतर सुविधा मुहैया हो इसके लिए भाजपा की योगी सरकार प्रयासरत है। सभासद प्रतिनिधि अजय मोदी ने बताया कि सौ जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर कंबल पाने वालों में उषा, देवी ,सुनीता,सरिता ,गुलाबा ,अनारा ,जगदंबा, फूलचंद, जियालाल आदि रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.