विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
राजेश मिश्रा रुदौली शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे विभिन्न प्रतियोगताओ का आयोजन... विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

राजेश मिश्रा

रुदौली

शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे विभिन्न प्रतियोगताओ का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी।बोर्ड डेकोरेशन एक्टिविटी का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रीन हाउस प्रथम,एलो हाउस द्वितीय,ब्लू हाउस तृतीय व रेड हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। कक्षा 9 के छात्र सौरभ गुप्ता ने सैंटा बनकर बच्चों को टॉफियां बांटी।
छात्र-छात्राओं ने गीत के साथ नृत्य कर विशेष प्रस्तुति दी। छात्रों ने ‘नेटिविटी सीन‘ की प्रस्तुति कर क्रिसमस डे में चार चांद लगा दिए। शुभांगी सिंह,आशिका गर्ग,आँचल तिवारी,याजदान फ़ातिमा,मुस्कान,मुस्कान गुप्ता,दिशा चौरसिया, श्रेस्ठिका सिंह,नंदिता ,अनुष्का गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने कैरल सिंगिंग व ईश्वरीय गीत प्रस्तुत किए। प्रज्वल तिवारी,पीयूष मिश्र,हर्षित सिंह,हर्षवर्द्धन सिंह,अब्दुल हनान, मो सैफ,सचिन तिवारी ने कैरल सिंगिंग का गान किया। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश पाठक ने सभी का उत्साह बढ़ाया।संचालन उपप्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी व सीसीए इंचार्ज कृष्णा तिवारी ने किया। इस दौरान मैनेजर अनिल पाठक,अभिभावक मो आसिम, शास्वत त्रिपाठी,रीना गुप्ता,सुकन्या शुक्ला,छाया सिंह,रंजीत शर्मा,ओमकार उपाध्याय,प्रवीण गिरी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *